हाथरस। जे.टी.आर.आई. लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश, सतेन्द्र कुमार के आदेशानुसार जनपद न्यायालय, के समस्त कर्मचारियों के सतत सीखने हेतु वातावरण निर्मित किये जाने के उद्देश्य से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कक्ष, जनपद न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, प्रशान्त कुमार के मार्गदर्शन में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस, मुन्नालाल द्वारा समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट को भारतीय न्याय संहिता के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर सिविल जज(व.प्र.) त्वरित न्यायालय, अनु चौधरी, सिविल जज(क.प्र.) श्रुति त्रिपाठी,अपर सिविल जज (क.प्र.), अनिष्का चौधरी, सिविल जज (क.प्र.),एफ.टी.सी., प्रथम, शिवजी यादव व अपर सिविल जज (क.प्र.) शिव कुमार यादव रहे।
Home
ताजा न्यूज़
न्यायिक मजिस्ट्रेट को भारतीय न्याय संहिता के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया
न्यायिक मजिस्ट्रेट को भारतीय न्याय संहिता के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया
Read Also
Recommendation for You

UP/हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक…

UP/Hathras। पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्देश्य से…












