हाथरस। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा थाना सासनी का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी नरेश सिंह तथा थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, थाना परिसर का भ्रमण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में अभिलेखों को चैक किया एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी व मौजूद कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इसके साथ ही मालखाने के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों के खरखाव की स्थिति देखी तथा सम्बन्धित को समय से शस्त्रों की साफ-सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर एवं थाना भवन का निरीक्षण किया गया तथा बेहतर साफ-सफाई एवं रखरखाव हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में मुकदमों से सम्बन्धित माल के विधिक निस्तारण के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी को निर्देशित किया गया । साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी को थाने पर आने वाले आगन्तुको की शिकायत बड़ी ही शालीनता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करने हेतु तथा नियमित रूप से बैक/एटीएम, वित्तीय एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की चैकिग करने व एन्टी रोमियो टीम को सक्रिय रखते हुए स्कूल,कॉलेज व संस्थानो पर चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को महिला सम्बंधी अपराधों को अत्यंत संवेदनशीलता से लेने हेतु हिदायत दी गयी ।
अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना सासनी का किया वार्षिक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









