Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

हाथरस : सासनी में 10 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गये जेल

रिपोर्ट – हाथरस से जिला ब्यूरो चीफ बलकेश कुमार कि खास खबर

हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सासनी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को सहजपुरा पुलिया चौकी क्षेत्र देदामई पास से नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । जिसके कब्जे से 10 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्त ओमवीर पुत्र उदयवीर और तेजवीर पुत्र ओमवीर निवासी शक्ति का नगला थाना हसायन जिला हाथरस की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *