Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;अलीगढ़ से लापता मंदबुद्धि बच्चा हनुमान चौकी  पर मिला, पुलिस ने सुरक्षित पिता के सुपुर्द किया

1 12

UP/Hathras। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम एक 7 वर्षीय मंदबुद्धि बच्चा भटकते हुए हनुमान चैकी के पास पहुंच गया। गश्त और चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने बच्चे को सुरक्षित अपनी क्रेन में लेकर चैकी पहुंचाया। बच्चा कुछ भी बताने में असमर्थ था, जिसके बाद पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली और कुछ ही घंटों में उसके परिजनों का पता लगाकर उसे सकुशल पिता के हवाले कर दिया।
शुक्रवार की शाम करीब साढे पांच बजे हनुमान चैकी प्रभारी नरेंद्र कुमार, पुलिसकर्मी दीपांशु और आशीष चैधरी हाईवे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक छोटे से बच्चे को अकेले घूमते देखा। चैकी प्रभारी उसे तुरंत चैकी ले आए, लेकिन बच्चा मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना नाम या पता नहीं बता पा रहा था। हार न मानते हुए चैकी प्रभारी ने हाईवे के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे पता चला कि बच्चा अलीगढ़ की तरफ से आया था। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी सूचना प्रसारित की। छानबीन के बाद बच्चे की पहचान अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र के अंतर्गत फल मंडी निवासी दिलशाद के पुत्र इरशाद के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पिता दिलशाद हनुमान चैकी पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका 7 वर्षीय बेटा इरशाद सुबह करीब 10रू00 बजे से घर से गायब था। काफी तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था, जिससे पूरा परिवार गहरी चिंता में था। बच्चा सासनी तक कैसे पहुंचा, इस बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। अपने लापता बेटे को सकुशल पाकर पिता दिलशाद की आंखें भर आईं और उन्होंने पुलिस की इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। पुलिस ने लिखा-पढ़ी पूरी करने के बाद बच्चे को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।

White and Red Modern Simple Blood Donation Poster

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *