Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;सरकारी चावल की कालाबाजारी पर कार्रवाई की मांग, धरने की चेतावनी

1 55

राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राम जादौन

UP/Hathras। सासनी में सरकारी चावल से भरा ट्रैक्टर पकड़े जाने के मामले में भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राम जादौन ने वीडियो जारी कर कहा कि गरीबों के हक का अनाज कालाबाजारी में बेचे जाने का मामला गंभीर है। उनके अनुसार, ट्रैक्टर पकड़े जाने के दो दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।ठाकुर राम जादौन ने जिला प्रशासन से मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बैनर तले सासनी तहसील पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबों के हक के अनाज की कालाबाजारी के खिलाफ संगठन संघर्ष करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *