UP/Hathras; मंचासीन अतिथि हाथरस। श्री दाऊजी महाराज मेला पंडाल में ‘एक दिन दाऊ बाबा के नाम’ संगीतमय एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा और भाजपा महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने गणेश वंदना और नृत्य की प्रस्तुति दी।भजन गायक विशाल दुबे, ईशा गुप्ता, प्राची दीक्षित और राघव ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया। ईशा वर्मा ग्रुप और भूमिका गुप्ता ने कथक व नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य आकर्षण भजन गायक रामावतार शर्मा की प्रस्तुति रही। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मथुरा से आए रामकृष्णानंद महाराज और राम जी महाराज भी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन माही वी. कुमार ने किया। संयोजक योगेश वार्ष्णेय ने अतिथियों का स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आयोजक मौजूद रहे।
Hathras;एक दिन दाऊ बाबा के नाम कार्यक्रम में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Read Also
Recommendation for You

UP/ Hathras; दीप प्रज्ज्वलन करते पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्माहाथरस। 115वें लक्खी एवं तृतीय प्रांतीयकृत मेला…

UP/Hathras; अधिवेशन में मौजूद मंचासीन अतिथि हाथरस। सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन का भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन…












