UP/ Hathras; विजेताओं के साथ अतिथि हाथरस। सेवा संकल्प अभियान के तहत सविलियन विद्यालय कटेलिया में डिजिटल इंडिया थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्रों और पोस्टरों के माध्यम से डिजिटल भारत की अवधारणा को प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ने विद्यार्थियों के चित्रों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता की सराहना की। प्रतियोगिता में सोहम प्रथम, काजल द्वितीय और अनन्या तृतीय रहीं। विजेताओं के साथ सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।आशीष सेंगर ने कहा कि चित्रकला बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा निखारने का प्रभावी माध्यम है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मृदुल शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।
Hathras; चित्रकला से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा का निखार : आशीष सेंगर
Read Also
Recommendation for You

UP/ Hathras; दीप प्रज्ज्वलन करते पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्माहाथरस। 115वें लक्खी एवं तृतीय प्रांतीयकृत मेला…

UP/Hathras; अधिवेशन में मौजूद मंचासीन अतिथि हाथरस। सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन का भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन…












