UP/ Hathras। ब्रज के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक 115वें राजकीय लक्खी मेला दाऊजी महाराज महोत्सव में रविवार 20 सितंबर को प्रातः 10 बजे मेला पंडाल में विशाल प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में दिल्ली और लखनऊ से मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।संयोजक उमाकांत पुंडीर और शुभम गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में एडिटर क्लब ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट एवं राष्ट्रवाणी न्यूज चैनल के चेयरमैन व एडिटर इन चीफ अमिताभ अग्निहोत्री, न्यूज वन इंडिया के एडिटर इन चीफ एवं सीईओ अनुराग चड्ढा, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी तथा ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य अशोक कुमार नवरत्न सहित मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी।उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया के भव्य फूल बंगला श्रृंगार तथा अलौकिक 56 भोग के दर्शन भी होंगे। सम्मेलन में सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, विधायक अंजुला सिंह माहौर, वीरेंद्र सिंह राणा और प्रदीप चौधरी गुड्डू सहित जनप्रतिनिधि तथा जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हा, सीडीओ पीएन दीक्षित, एडीएम प्रशांत तिवारी, एडीएम न्यायिक प्रकाश चंद्र, एएसपी रामानंद कुशवाहा सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सहभागिता करेंगे। संयोजकों ने जनपदभर के पत्रकारों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया है।
Home
ताजा न्यूज़
Hathras; दाऊजी मेले में आज जुटेंगी मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियांविशाल पत्रकार सम्मेलन में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल
Hathras; दाऊजी मेले में आज जुटेंगी मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियांविशाल पत्रकार सम्मेलन में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल
Read Also
Recommendation for You

UP/ Hathras; समस्यायें सुनते हुए एसडीएम शिव प्रकाश यादव एवं तहसीलदार डौली यादव हाथरस। तहसील सासनी परिसर…

UP/ Hathras; मांग पत्र देते पंडित आशीष शर्माहाथरस। पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने हाथरस किला…












