Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

बेटे के जन्मदिन पर केक लेने जाते समय मौतः हाथरस में ईको गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर, राजमिस्त्री ने तोड़ा दम

रिपोर्ट – हाथरस से जिला ब्यूरो चीफ बलकेश कुमार कि खास खबर

हाथरस जंक्शन कस्बे में एक सड़क हादसे में एक पिता की मौत हो गई। हादसा पुल के नीचे हुआ, जहां एक ईको गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान सुभाष नगर, कस्बा मेंडू निवासी 35 वर्षीय आसाराम पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है।

वह अपने बच्चे के जन्मदिन पर केक लेने के लिए एक साथी के साथ बाइक से हाथरस जंक्शन जा रहे थे। सामने से आ रही ईको गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसाराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति का इलाज जारी है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

आसाराम राजमिस्त्री का काम करते थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वह अपने पीछे चार बच्चों सहित परिवार को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *