बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित वाइन शॉप के बाहर बुधवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चौथे व्यक्ति के कान को छूकर गोली निकल गई। बताया जा रहा है कि दो युवकों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई, जिसके बाद बचाव में आए अन्य लोगों पर जमकर गोलियां चलीं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। फायरिंग जीटी रोड से लेकर मैलरोज बाईपास तक चली, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
जीटी रोड पर वाइन शॉप के बाहर फायरिंग, तीन लोग घायल
Read Also
Recommendation for You

UP/हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक…

UP/Hathras। पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्देश्य से…












