Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Aligarh महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग लेकर SSP के पास पहुंची पीड़िता


UP/Aligarh अलीगढ़ थाना क्वार्सी क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी काफी समय से उसका रास्ता रोककर परेशान कर रहा था और विरोध करने पर धमकियां देता था। महिला के अनुसार, 23 जुलाई को जब वह घरेलू सामान लेने जा रही थी, तभी आरोपी ने रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर युवक ने कथित रूप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने पहले भी थाना क्वार्सी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले बढ़ गए। इसके बाद महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अलीगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।UP/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *