Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; रोडवेज बस स्टैंड पर ट्रांसपोर्टरों की मनमानी, जाम में फंसी एंबुलेंससड़क घेरकर खड़े ट्रकों से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, नो एंट्री के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही पर सवाल

1 68

UP/Hathras; ट्रांसपोर्टरों की मनमानी से लगा जाम हाथरस। रोडवेज बस स्टैंड के आसपास जाम की समस्या अब महज परेशानी नहीं, बल्कि गंभीर खतरे का रूप लेती जा रही है। सड़क पर खड़ी रोडवेज बसों के साथ ट्रांसपोर्ट कंपनियों के बाहर सड़क घेरकर खड़े मालवाहक ट्रक यातायात व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हालात यह हैं कि राहगीरों को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती और जाम में एंबुलेंस तक फंस रही हैं।रोडवेज बस स्टैंड के आसपास ट्रांसपोर्ट कंपनियों के बाहर खड़े ट्रकों के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है। इसके चलते दिनभर वाहनों का दबाव बना रहता है और कुछ ही देर में जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बेतरतीब खड़े भारी वाहनों के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।सबसे गंभीर स्थिति उस समय सामने आई, जब रोडवेज बस स्टैंड के पास एक  ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े  ट्रक के कारण जाम लग गया। इसी जाम में मरीज को आगरा लेकर जा रही एंबुलेंस फंस गई। एंबुलेंस के फंसने से मरीज की जिंदगी पर संकट खड़ा हो गया। राहगीरों ने किसी तरह रास्ता खुलवाकर एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला।नो एंट्री के बावजूद भारी वाहन, कार्रवाई कौन करेगा?शहर में नो एंट्री व्यवस्था लागू होने के बावजूद बड़े मालवाहक वाहन और ट्रैक्टर सड़कों पर दिखाई देने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। सड़क किनारे अवैध पार्किंग रोकने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देशों के बावजूद रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। सवाल है कि नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी वाले विभाग आखिर कब सख्ती करेंगे?स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। एंबुलेंस के जाम में फंसने की घटना ने व्यवस्था की गंभीरता उजागर कर दी है। अब सवाल यह है कि प्रशासन कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार करेगा या समय रहते सड़क को अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से मुक्त कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *