Breaking News
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश व प्रदेश में चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत कार्यक्रम आयोजित किया एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम विवेक भारतीय ग्राम समाजोत्थान संस्थान के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी संपन्न सन्तों की सेवा से खुलते हैं मुक्ति के द्वार – डॉ. गोपेश्वर महाराज आज विश्व परायावरण के अवसर पर नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस डॉ० वेद प्रकाश द्वारा सयुक्त रूप से मा० जिला अध्यक्ष हाथरस की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पोधारोपांड किया
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सन्तों की सेवा से खुलते हैं मुक्ति के द्वार – डॉ. गोपेश्वर महाराज

हाथरस से नीरज चक्रपाणी की रिपोर्ट

हाथरस। श्री कृष्ण गौशाला सेवा समिति के तत्वावधान में स्थानीय श्री कृष्ण गौशाला परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस पर कथा व्यास आचार्य पं. डॉ. गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ‘मनु’ महाराज ने सत्संग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि संतों का संग एवं महापुरुषों की सेवा मनुष्य के लिए मुक्ति के द्वार खोल देती है। उन्होंने कहा कि संतों के सान्निध्य से जीवन में आध्यात्मिक उन्नति, सद्बुद्धि तथा ईश्वर भक्ति का संचार होता है।

महाराज श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि पुराण भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ हैं। पुराणों के श्रवण एवं मनन से ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का उदय होता है। उन्होंने बताया कि समस्त पुराणों में श्रीमद्भागवत महापुराण का विशेष महत्व है। इसके पठन-पाठन एवं श्रवण से ईश्वर की कृपा का अनुभव होता है तथा जीवन का कल्याण होता है।

कथा प्रसंग में अजामिल चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि भगवन्नाम की महिमा इतनी महान है कि घोर पापी अजामिल भी अंतिम समय में भगवान का नाम लेने से नरकगमन से बच गया। वहीं श्री नृसिंह अवतार की कथा के माध्यम से बताया कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं तथा धर्म की स्थापना के लिए समय-समय पर अवतार धारण करते हैं।

इस अवसर पर परम पूज्य वैष्णवाचार्य पं. उपेन्द्र नाथ चतुर्वेदी महाराज का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कथा के उपरांत भव्य आरती संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में अरुण गर्ग, राकेश बंसल (हींग वाले), अतुल अग्रवाल, प्रदीप राजगढ़िया, श्याम अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल सर्राफ, आनंद गोयल,श्यामसुन्दर शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा अमित कुशवाहा सहित अनेक श्रद्धालु विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *