अलीगढ़ के थाना पिसावा क्षेत्र के गांव शादीपुर में बुधवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो व्यक्तियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गांव दमुआका निवासी राजू पहलवान उर्फ राजकुमार अपने साथी सुंदर सिंह के साथ मीरपुर गांव में बैल दौड़ देखने गए थे। वापस लौटते समय शादीपुर गांव के पास अचानक पीछे से आ रहे तीन अज्ञात बाइक सवारों ने उन पर गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में राजू पहलवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। सीओ खैर वरुण सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का इलाज जारी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दूसरा घायल
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









