Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

नौशाद अली, विजेंद्र, अशोक व रतनदीप मंडल के जोन प्रभारी हुए नियुक्त


अलीगढ/ बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने जिले में संगठनात्मक फेरबदल किए हैं। अलीगढ़ मंडल संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नौशाद अली, विजेंद्र, अशोक एवं रतनदीप को जोन प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी सूचना के अनुसार सभी नव-नियुक्त जोन प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करने और संगठन के निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त जोन प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *