Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

शादी में नेग मांग कर लौट रहे किन्नर को मारी गोली: रैफर

हाथरस-19 फरवरी। शहर में किन्नरों के ग्रुपों के बीच चल रहे आपसी विवाद का मामला अब गंभीर होता जा रहा है और किन्नरों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। आज तड़के सुबह शहर के इगलास रोड पर एक किन्नर को गोली मार देने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना से भारी हड़कंप मच गया ।। बताते हैं शहर के इगलास रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने कुछ लोगों ने करीब 30 वर्षीय किन्नर नितिन मौहल्ला बालापट्टी को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किन्नर नितिन को गोली उसके पीछे कमर से नीचे लगी। उसके साथी तुरंत ही उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गए, जहॉ से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।। उक्त घटना को लेकर नितिन किन्नर के भाई अन्नु पुत्र विजेंद्र निवासी बेलनशाह कोठी ने थाना हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी बहन नितिन किन्नर आज तड़के सुबह करीब 3:45 पर अपने साथियों ट्विंकल चौधरी ,बिंदु, बूंदी, व भूरी के साथ इगलास रोड स्थित आर. के.गेस्ट हाउस पर नेग लेने गए थे। जब वह गेस्ट हाउस के बाहर गेट पर आए तो नामजदो द्वारा भेजे गए बाइक सवार अज्ञात 3 युवकों ने जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। जिससे उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।।
थाना हाथरस गेट पुलिस ने उक्त मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में चंचल यादव व मनीषा किन्नर गुरु के अलावा तीन अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है अौर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *