Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पंकज चौधरी ने यूपी भाजपा में जातीय राजनीति पर लगाई रोक, कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी


उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ब्रज क्षेत्र की यात्रा के दौरान स्पष्ट किया कि पार्टी राष्ट्रवादी और सर्वसमाज की है और इसके खिलाफ जातीय राजनीति नहीं चलेगी। आगरा में बैठक में उन्होंने कहा कि किसी को पार्टी संविधान के अनुसार कार्रवाई से बचाया नहीं जाएगा। चौधरी ने कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत और 2047 के विकसित भारत के विजन में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *