प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को 2026 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ने और सर्दियों में नियमित व्यायाम करने की अपील की। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कच्छ के रणोत्सव, पारंपरिक कलाओं से जुड़े लोगों, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में युवाओं की प्रतिभा, तमिल भाषा के बढ़ते आकर्षण, स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि, कश्मीर में मिले बौद्ध स्तूपों के अवशेषों और एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग पर भी चर्चा की। उन्होंने समाज को सशक्त बनाने वाले प्रयासों की सराहना करते हुए नई पीढ़ी के सांस्कृतिक जुड़ाव को भारत की ताकत बताया।




