न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अपनी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि और भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे नौकरियों, बेहतर आय और निर्यात के अवसर बढ़ेंगे। हालांकि, विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने इस समझौते की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और आलोचना की। समझौते के तहत अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार दोगुना और अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश हो सकता है, जिससे भारतीय उद्योगों और रोजगार को लाभ मिलने की संभावना है।




