Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

एएमयू बास्केटबॉल ग्राउंड पर फायरिंग,एक आरोपी छात्र गिरफ्तार


एएमयू परिसर स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड पर दो दिन पहले छात्रों के दो गुटों में पहले खेलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दबंग छात्र गुट ने फायरिंग कर दी। जिससे ग्राउंड पर मौजूद छात्रों में दहशत फैल गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर प्रॉक्टर टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। शुक्रवार शाम हुई इस घटना का वीडियो शनिवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और एक आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार छात्र को निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *