बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (टर्मिनल-2) पर नमाज पढ़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कर्नाटक में राजनीति तेज हो गई है। वीडियो में एयरपोर्ट के अंदर कुछ लोगों को नमाज पढ़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि एयरपोर्ट परिसर में सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने की अनुमति किसने दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब आरएसएस रूट मार्च करता है, तब सरकार आपत्ति जताती है, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़े जाने पर चुप रहती है। मामला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना हुआ है। एयरपोर्ट प्रशासन और सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, भाजपा ने कांग्रेस सरकार से पूछा अनुमति किसने दी?




