Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

अलीगढ़ में दीपावली पर हुआ लगभग 250 करोड़ का पटाखा कारोबार, देर रात तक गूंजती रही आतिशबाजी


अलीगढ़। रोशनी के त्योहार दीवाली पर इस बार अलीगढ़ की रात आतिशबाजी से जगमगा उठी। शहरभर में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने अनार, चकई और स्काई शॉट्स खूब चलाए। 20 अक्टूबर की देर रात तक आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी होती रही। इस वर्ष खास बात यह रही कि कम आवाज वाले पर्यावरण अनुकूल पटाखों का युवाओं में विशेष क्रेज देखने को मिला। बाजारों में इनकी जमकर खरीदारी हुई। व्यापारियों के अनुसार इस बार अलीगढ़ में पटाखों का लगभग 250 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जो पिछले वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है। शहर के कई इलाकों में सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण के इंतजाम भी किए गए थे। ताकि त्योहार शांति और सुरक्षित वातावरण में मनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *