मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज श्रीकृष्ण जन्माष्टी के अवसर पर ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 30 हजार करोड़ रुपये की नई कार्ययोजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह कार्ययोजना मथुरा, वृंदावन, बरसाना और गोकुल जैसे तीर्थ स्थलों को द्वापर युग की स्मृतियों से जोड़ेगी। उन्होंने कहा हमारी सरकार पूज्य संतों की भावनाओं का सम्मान करने और बृजक्षेत्र को संवर्धित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री योगी ने की ब्रज क्षेत्र के लिए 30 हजार करोड़ की कार्ययोजना की घोषणा




