अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने शुल्क वृद्धि के खिलाफ बाब-ए-सैयद पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने इंतजामिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाब-ए-सैयद पर नमाज पढ़ने की जिद पर अड़े रहे। सूत्रों के अनुसार पुलिस सुबह से ही छात्रों को समझाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन प्रॉक्टर की कोई भी बात विद्यार्थियों ने नहीं मानी। माहौल गरमाने पर छात्रों ने पुलिस गो बैक के नारे भी लगाए।
एएमयू में शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, बाब-ए-सैयद पर लाठीचार्ज




