Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सपा नेताओं ने मौलाना साजिद रशीदी पर किया हमला


टीवी चैनल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंगलवार शाम सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी पर हमला कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सपा नेताओं ने स्वयं वायरल किया है। आपको बता दें कि मौलाना ने सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी की थी। सपा के छात्र सभा के गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष मोहित नागर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि आज नोएडा के एक चैनल में आयोजित डिबेट कार्यक्रम में वह भाग लेने के लिए अपने साथियों एडवोकेट श्याम लिए अपने साथियों एडवोकेट श्याम सिंह भाटी, प्रशांत भाटी और कुलदीप भाटी संग गए थे। वहां पर मौलाना उनसे मिले। उन लोगों ने मौलाना से कहा कि महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी क्यों की। उनका आरोप है कि मौलाना बार-बार गलत भाषा का प्रयोग करते रहे, जिससे युवाओं में रोष पैदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *