अलीगढ़। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार अधिकतम 800 मतदाता एक बूथ पर वोट डाल सकेंगे। विषम परिस्थितियों में इसे 900 तक किया जा सकेगा। कुल 1416 बीएलओ जिले में तैनात किए जाएंगे। 20 केंद्रों पर एक पर्यवेक्षक की तैनाती होगी। जिसको मंगलवार को डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता में चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें डीएम ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारी पारदर्शी तरीके से कार्य करें। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार ने बताया कि तीन हजार मतदाताओं पर एक बीएलओ नियुक्त मतदाताओं पर एक बीएलओ नियुक्त किया जाएगा। प्रत्येक 20 मतदान केंद्रों पर एक पर्यवेक्षक की तैनाती की जाएगी। बीएलओ को एक से चार अगस्त के मध्य निर्वाचन कार्यालय से आवश्यक प्रपत्र, बीएलओ किट व अन्य सामान उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
जिले में 1416 बीएलओ किए जाएंगे तैनात:जिलाधिकारी




