Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 : पहले मुकाबले से होगी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत


भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से लीड्स में शुरू होगा। भारतीय समयानुसार मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का पहला मैच होगा। भारत की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में है।इंग्लैंड पहले ही अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर चुका है, जबकि भारत टॉस से पहले अंतिम टीम की घोषणा करेगा। भारत की संभावित ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल हो सकती है। कप्तान गिल चौथे और उपकप्तान ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। ऑलराउंडर जडेजा और तेज गेंदबाज बुमराह, सिराज और प्रसिद्ध के खेलने की संभावना प्रबल है। लीड्स की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है, इसलिए भारत चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। इंग्लैंड की टीम में वोक्स, स्टोक्स और रूट जैसे अनुभव से भरे खिलाड़ी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *