श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी चल रही है। आगामी 3 जून से शुरू होने वाले समारोह में राम दरबार सहित अन्य नव निर्मित देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इससे पहले 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बाल स्वरूप रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी।इस बार आयोजन का केंद्र राम दरबार की प्रतिष्ठा होगा, जिसमें भगवान राम के साथ माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियाँ प्रमुख हैं। राम मंदिर परिसर में नव निर्मित अन्य मंदिरों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी इसी अवसर पर की जाएगी।भव्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र 23 मई को अयोध्या पहुंचेंगे। वे संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे।भक्ति और संस्कृति से सराबोर यह आयोजन एक बार फिर अयोध्या को दिव्यता और आस्था के रंग में रंग देगा।




