Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

अलीगढ़ में तेज आंधी और बारिश का कहर : दीवार गिरने से सपा नेता की मौत, कई घायल


शहर में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। आंधी के चलते कई स्थानों पर दीवारें गिर गईं, जिससे एक दर्दनाक हादसे में समाजवादी पार्टी के पूर्व छात्र सभा अध्यक्ष मनीष शर्मा की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सेंटर पॉइंट की है, जहां रिलायंस शोरूम के पास मनीष शर्मा तेज आंधी और बारिश से बचने के लिए एक तीन मंजिला इमारत के नीचे खड़े थे। इसी दौरान भवन की दीवार का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा, जिससे मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेज आंधी और बारिश के चलते महानगर के कई इलाकों में मकानों और पुलिस चौकी की दीवारें गिरने की खबरें हैं। दीवारों के मलबे में दबकर कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, वहीं मृतक के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की मांग उठाई जा रही है। यह हादसा शहर में आधारभूत संरचनाओं की कमजोर स्थिति और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशीलता को भी उजागर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *