Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

कुदरत का कहर : यूपी में आंधी और बारिश ने ली 19 ज़िंदगियाँ


बुधवार की शाम से लेकर देर रात तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का प्रभाव रहा। मौसम के इस बदलाव से पूरे प्रदेश में 19 लोगों की जान चली गईं। बुधवार की शाम से देर रात तक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने अलीगढ़ जनपद में तबाही मचा दी। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में कई स्थानों पर पेड़ गिरने और टिन शेड उड़ने की घटनाएं सामने आईं हैं, जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज आंधी के चलते बिजली आपूर्ति भी कई क्षेत्रों में प्रभावित रही। हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया गया। मृतक के परिजनों को प्रशासन द्वारा नियमानुसार सहायता राशि दिए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटों में फिर से खराब मौसम की संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *