Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सीएम योगी बोले : पाक को मिला मुंहतोड़ जवाब, सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है देश


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम पर पाकिस्तानी आतंकियों के हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प और भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई से पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है। उन्होंने लोगों से सेना का मनोबल बढ़ाने और अफवाहों से बचने की अपील की। लखनऊ में महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि भारत हर परिस्थिति में विजयी था, है और रहेगा। इस बीच देशभर के रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और छावनियों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, निगरानी के लिए ड्रोन और बुलेटप्रूफ गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *