Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सीमा हैदर ने बेटी का रखा नाम ‘भारती मीणा’, बोली- मेरे लिए ये मीरा है


पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने अपनी नवजात बेटी का नाम ‘भारती मीणा’ रखा है। सीमा ने बताया कि लोगों की राय और पंडित के सुझाव के बाद यह नाम रखा गया है। बेटी का निक नेम ‘मीरा’ रखा गया है क्योंकि मीरा कृष्ण भक्त थीं और सीमा की भी यही इच्छा थी। सीमा ने अपने पहले पति गुलाम हैदर पर धमकी देने का आरोप लगाया है और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग की है। सीमा का कहना है कि गुलाम हैदर उन्हें, उनके पति सचिन मीणा और वकील एपी सिंह को जान से मारने की धमकी दे रहा है। बता दें कि सीमा के पांचवें बच्चे के जन्म के बाद घर पहुंचने पर उसका परिवार ने भव्य स्वागत किया था। सीमा इस समय ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में अपने बच्चों और पति सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। मामले की जांच पुलिस द्वारा जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *