Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पुलिस कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, इंदौर में पेड़ से लटका मिला शव

हाथरस। गांव बिलारा निवासी अर्जुन सिंह के 36 वर्षीय बेटे अनुज सिंह की इंदौर पुलिस में नौकरी लगी थी। अनुज वर्तमान में डीआरपी लाइन की एमटी शाखा में तैनात थे और वर्ष 2016 से पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे रहे था। इंदौर के डीआरपी लाइन में तैनात एक पुलिस कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव 23 फरवरी को एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह 22 फरवरी से लापता थे। जानकारी मिलने पर सादाबाद के गांव बिलारा से उनके परिजन भी इंदौर पहुंच गए। वहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन बीती देर शाम शव को साथ लेकर गांव में आ गए, जिससे कोहराम मच गया। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आपको अवगत करा दे कि गांव बिलारा निवासी अर्जुन सिंह के 36 वर्षीय बेटे अनुज सिंह की इंदौर पुलिस में नौकरी लगी थी। अनुज वर्तमान में डीआरपी लाइन की एमटी शाखा में तैनात थे और वर्ष 2016 से पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे रहे था। बताते हैं कि अनुज बीते 22 फरवरी से लापता थे। इंदौर पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कर विभिन्न ग्रुपों में पोस्ट भी वायरल की थी, लेकिन कुछ दिनों बाद उनका शव इंदौर में ही एक जंगल में पेड़ पर लटका मिला। अनुज अपनी पत्नी और बच्चों सहित पुलिस लाइन के शासकीय क्वार्टर में रह रहे थे, जबकि उनके माता-पिता व अन्य परिजन गांव में ही निवास करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *