Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;अनामिका जैन बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री

1 15

UP/हाथरस। भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सासनी की सक्रिय कार्यकर्ता अनामिका जैन को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता और जिलाध्यक्ष शालिनी पाठक की संस्तुति पर की गई। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही सासनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। अनामिका जैन ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने का भी संकल्प लिया।

White and Red Modern Simple Blood Donation Poster

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *