Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण, स्टॉक और क्यूआर कोड से मदिरा का सत्यापन

1 11

आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण, स्टॉक और क्यूआर कोड से मदिरा का सत्यापनहाथरस। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन एवं उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ प्रभार के निर्देशों के अनुपालन में जिले में आबकारी विभाग ने देशी शराब और कंपोजिट दुकानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने टीम के साथ विभिन्न फुटकर शराब दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया गया। साथ ही रैंडम आधार पर मदिरा की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को एक्साइज एप से स्कैन कर उनकी प्रामाणिकता का सत्यापन किया गया। आबकारी निरीक्षक ने दुकान संचालकों और विक्रेताओं को निर्देश दिए कि पॉस मशीन के माध्यम से प्रत्येक बोतल को 100 प्रतिशत स्कैन करने के बाद ही बिक्री की जाए। नियमों का पालन सुनिश्चित करने और मदिरा की बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभागीय निगरानी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *