Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;मां कात्यायनी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा

1 50

UP/Hathras। अलीगढ़-आगरा बाईपास स्थित जोगिया के बाँके बिहारी एन्क्लेव में नवनिर्मित सिद्धपीठ मां कात्यायनी नवदुर्गा मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत नगर में बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। फूलों से सुसज्जित रथ में मां कात्यायनी देवी की प्रतिमा विराजमान थी। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर इगलास रोड, तालाब चौराहा, सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार, गुड़हाई बाजार होते हुए घंटाघर पहुंची। यहां से मधुगढ़ी होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर विश्राम हुआ। शोभायात्रा में करीब एक दर्जन झांकियां और बैंड शामिल रहे। काली मां, राधा-कृष्ण आदि के स्वरूप में कलाकारों ने नृत्य किया। रथ में महामंडलेश्वर रुद्रदेवानंद महाराज विराजमान रहे और संत-महात्मा भजन-कीर्तन करते हुए साथ चले।होली वाली के पास श्री गणेश सेवा मित्र मंडल के मनीष कूलवाल, रवि फोटो वाले, दिवाकर वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और 51 दीपों से मां कात्यायनी की आरती उतारी। मंदिर के चरण सेवक देवेंद्र तोमर का भी स्वागत किया गया।प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। महामंडलेश्वर रुद्रदेवानंद महाराज एवं कथा वाचक गणेश शंकर के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न हुई।समारोह में आरएसएस विभाग प्रचारक गोविंद, सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। अतिथियों का 51 किलो की विशाल माला पहनाकर स्वागत किया गया। देवेंद्र तोमर ने मंत्री को मां दुर्गा की प्रतिमा और पूर्व जिला मंत्री हरीश सेंगर ने गदा भेंट की।मंत्री ने मंदिर निर्माण के लिए देवेंद्र तोमर की सराहना करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से कोई भी कार्य असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मंदिरों के जीर्णोद्धार, धार्मिक स्थलों के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। संचालन टिंकू राना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *