Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; सपा ने निकाला पैदल मार्च, निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका

1 3

UP/Hathras; मार्च में शामिल सपाई हाथरस।समाजवादी पार्टी के ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिला कार्यालय से पैदल मार्च निकालकर कार्यकर्ता अलीगढ़ रोड स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचे और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग को लेकर निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में कार्यकर्ताओं ने तहसील सदर पहुंचकर नायब तहसीलदार शिवकुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने, बिना प्रक्रिया नाम न हटाने, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग की गई। प्रदर्शन में धीरज पांडेय, बनी सिंह बघेल, मोहर सिंह, चौधरी भाजुद्दीन, साकेत, मलिक यादव, रामनारायण काके, नीरज कंडेरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *