Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; 2.25 करोड़ की हेरोइन और स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Green and White Organic Illustrative Bhim Jayanti Greeting Banner 5 1 scaled

UP/ Hathras; सिकन्द्राराऊ कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 किलो 240 ग्राम हेरोइन, 98 ग्राम स्मैक और 2,910 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार 25 सितंबर को सूचना के आधार पर बिजलीघर नगला जलाल पुल के नीचे कासगंज की ओर से आ रहे वाहनों की चेकिंग की गई। इसी दौरान चारों आरोपियों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में सुदाराम उर्फ पुष्पेन्द्र निवासी पानी घाट परिक्रमा मार्ग वृंदावन, मोनू कुशवाहा निवासी गौरव कॉलोनी वृंदावन, अमित कुमार शुक्ला उर्फ बालकदास निवासी तनसुख पुरवा थाना फूलबेहार, लखीमपुर खीरी और प्रीतम सिंह निवासी शिवनगर कॉलोनी तयापुर थाना जमुनापार, मथुरा शामिल हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा मय थाना सिकन्द्राराऊ टीम, प्रभारी निरीक्षक हरवेन्द्र मिश्रा एंटी नारकोटिक यूनिट आगरा जोन, मुख्य आरक्षी दीपू सिंह और मुख्य आरक्षी आशीष शुक्ला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *