Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; पत्रकारिता जनता और प्रशासन के बीच की कड़ी,वरिष्ठ पत्रकार मयंक वशिष्ठ का स्वागत करते आयोजक

Green and White Organic Illustrative Bhim Jayanti Greeting Banner 3 3 scaled

UP/ Hathras; वरिष्ठ पत्रकार मयंक वशिष्ठ का स्वागत करते आयोजक  हाथरस। राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज के ब्राह्मण शिविर में ब्राह्मण पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने पत्रकारिता को जनता और प्रशासन के बीच संवाद की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए पत्रकारों से बदलते दौर के साथ स्वयं को अपडेट रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। वरिष्ठ पत्रकार अशोक रावत, संजय दीक्षित एडवोकेट आदि  ने पत्रकारिता की बदलती भूमिका पर विचार रखे। मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का माला , दुपट्टा, पगड़ी आदि पहनाकर कार्यक्रम संयोजक राजू शर्मा  ने भव्य स्वागत किया। आपको बता दें कि राजू शर्मा  ब्राह्मण पत्रकार सम्मेलन के तीसरी बार कार्यक्रम संयोजक रहे  है। कार्यक्रम का देवेश दीक्षित ने संचालन किया।सम्मेलन में पीएन शर्मा, नवीन शर्मा, पंकज शर्मा, शोभित शर्मा, सोमेश मिश्रा, दीनदयाल भारद्वाज, मयंक वशिष्ठ, पुष्पकांत शर्मा, नीरज चक्रपाणि, विशाल सारस्वत, सचिन देव उपाध्याय, विकास भारद्वाज, विजय उपाध्याय सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *