Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; दाऊजी मेले में बाल नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

1 48

UP/ Hathras; दीप प्रज्ज्वलन करते पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्माहाथरस। 115वें लक्खी एवं तृतीय प्रांतीयकृत मेला दाऊजी महाराज में बाल नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ. नीरज वार्ष्णेय के संयोजन एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट के निर्देशन में हुआ। समन्वयक नवाब वर्मा, प्राचार्य एवं उप शिक्षानिदेशक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रहे। पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह एवं महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू रहे। संचालन माधव शर्मा ने किया।प्रतियोगिता में बच्चों ने गायन और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गायन में विक्रम ने शानदार प्रस्तुति दी। एकल नृत्य में शिवाय वर्मा ने प्रथम, सिद्धि गुप्ता ने द्वितीय और पूर्वी वार्ष्णेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन में फरहान प्रथम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हसायन के बच्चे द्वितीय तथा महात्मा गांधी कन्या विद्यालय हाथरस तृतीय स्थान पर रहे। सामूहिक नृत्य में आईएसएम पब्लिक स्कूल ने प्रथम, कस्तूरबा गांधी विद्यालय मुरसान ने द्वितीय और महात्मा गांधी कन्या विद्यालय हाथरस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।निर्णायक मंडल में सोनी टीवी रियलिटी शो सुपर डांसर फेम अनुराग सिंह चौहान और नेशनल डांस कोरियोग्राफर कपिल चंदेल शामिल रहे। दोनों ने प्रस्तुतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  शरद अग्रवाल डिब्बा वाले, राम गुप्ता प्रेस वाले,  अनिल कश्यप, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, आशू आंधीवाल, कुनाल गुड वाले, मुकेश जेवरी, राजेंद्र चौधरी, मंजू शर्मा और विकास शर्मा गौर पैथ लैब रहे,वही मुख्य व्यवस्था में नत्थीलाल पराशर, दिलीप उर्फ डब्बू, विशांत सोनी, राम दीक्षित, शिवम गौड़ आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *