Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; राष्ट्रीय आरटीआई अधिवेशन में राजीव वार्ष्णेय प्रदेश महामंत्री मनोनीत

1 47

UP/Hathras; अधिवेशन में मौजूद  मंचासीन अतिथि हाथरस। सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन का भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार को जीटी रोड स्थित अमोल चंद पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ में आयोजित हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक शुक्ला की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी ने राजीव वार्ष्णेय को प्रदेश महामंत्री मनोनीत करने की घोषणा की।मुख्य वक्ता कमरान उद्दीन सिद्दीकी, संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश ने भ्रष्टाचार को गंभीर समस्या बताते हुए आरटीआई कार्यकर्ताओं के लिए पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क आयुष्मान इलाज कार्ड और आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की मांग रखी। राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक शुक्ला ने सूचना न मिलने और गलत सूचना दिए जाने के मामलों पर चिंता जताते हुए जागरूकता अभियान चलाने तथा राज्यपाल से मुलाकात की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि आरटीआई कानून आम आदमी को सूचना पाने का अधिकार देता है, लेकिन सख्ती के अभाव में कई विभागों में गलत सूचनाएं दिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजीव वार्ष्णेय ने कहा कि जन सूचना अधिकारियों द्वारा भ्रामक एवं गलत सूचनाएं दिए जाने के मामलों और सूचना आयोग में गलत निस्तारण के खिलाफ संगठन न्यायालय तक लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में आरटीआई शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा लागू करने की मांग भी रखी।अधिवेशन में मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, मुख्य वक्ता कमरान उद्दीन सिद्दीकी, मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह राघव, मार्गदर्शक विपिन वार्ष्णेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशन लाल यादव, जिला महामंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक अवस्थी और जिला अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस ने किया।कार्यक्रम में पीयूष यादव, नरेंद्र गौतम, जयपाल सिंह चौहान, अशोक जादौन, बबलू सिसोदिया, सोनू चौहान, विष्णु वार्ष्णेय, दाऊ दयाल वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *