आगरा मेट्रो परियोजना को राज्य सरकार से 400 करोड़ रुपये की किस्त मिली है। इससे पहले कॉरिडोर के काम में तेजी आएगी। सिकंदरा तिराहा से टीडीआई मॉल फतेहाबाद रोड तक 14 किलोमीटर लंबे पहले कॉरिडोर में से 6 किलोमीटर पर मेट्रो का संचालन हो रहा है। बाकी हिस्सों में काम जारी है। जुलाई 2025 तक आरबीएस इंटर कॉलेज से बिजलीघर चौराहा तक मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा।


