Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; पांच लाख रुपये का लालच देकर महिला से कुंडल ठगे, पुलिस जांच मे जुटी

Green and White Organic Illustrative Bhim Jayanti Greeting Banner 2 2 scaled

UP/Hathras; ठगी का शिकार महिला से जानकारी लेती पुलिसहाथरस। सासनी के  गांव बिलखौरा कलां से बाजार में सामान लेने आई एक महिला को दो अज्ञात ठगों ने पांच लाख रुपये का लालच देकर उसके कानों के कुंडल उतरवा लिए और नौ दो ग्यारह हो गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है,
जानकारी के अनुसार बिलखोरा कला निवासी 50 वर्षीय पुष्पा देवी शुक्रवार को बाजार जा रही थीं। वह ऑटो से रुदायन रोड पर उतरकर बाजार की ओर आ रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत शुरू कर दी। बातचीत के दौरान ठगों ने महिला को कुछ रुपये दिखाए और पांच लाख रुपये होने का झांसा दते हुए अपनी बातों में उलझा लिया और महिला पूरी तहर विश्वास में लेकर  चालच देते हुए ठगों ने महिला से उसके कानों में पहने कुंडल उतरवा लिए। ठगों ने महिला के हाथ में कुछ रुपये दिखाकर पांच लाख रुपये होने का झांसा दिया और पांच का सिक्का एक रूमाल में बांधकर उसे दे दिया। इसके बाद दोनों युवक महिला के कुंडल लेकर मौके से निकल गये। कुछ देर बाद महिला ने रूमाल खोलकर देखा तो उसमें पांच लाख रुपये के बजाय सिक्का और थोड़े पैसे थे। ठगी का एहसास होते ही महिला ने डायल 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी ली। तथा ठगों को काफी तलाश किया मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है। पुलिस ठगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *