UP/ Hathras;। दाऊजी महाराज मेले के विशाल पंडाल में 21 सितंबर की रात नौ बजे ऑल इंडिया गंगा-जमुनी मुशायरा एवं कवि सम्मेलन आयोजित होगा। ब्रज कला केंद्र के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में देशभर से आए शायर और कवि अपनी रचनाओं के जरिए हिंदू-मुस्लिम एकता, देशप्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश देंगे।कार्यक्रम में कुंवर जावेद, सलमान जफर, विकास सहाय, राजेंद्र विश्वकर्मा, उपासना सिंह, राशिद राहत, रुबीना अयाज, डॉ. दीपक कुमार जायसवाल और सुखप्रीत सिंह सुखी सहित अनेक रचनाकार काव्य पाठ करेंगे। उद्घाटन जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा, कमल किशोर वार्ष्णेय, गजेंद्र शर्मा, राजन चतुर्वेदी पाठक एवं विशाल पांडे करेंगे। कार्यक्रम का निर्देशन एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह करेंगे।संयोजक एवं ब्रज कला केंद्र अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि आयोजन में शहर की महान विभूतियों की स्मृतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर साहित्यिक संध्या का आनंद लेने की अपील की
Hathras; दाऊजी मेले में 21 सितंबर को गूंजेगा गंगा-जमुनी मुशायरा
Recommendation for You

UP/ Hathras; समस्यायें सुनते हुए एसडीएम शिव प्रकाश यादव एवं तहसीलदार डौली यादव हाथरस। तहसील सासनी परिसर…

UP/ Hathras; मांग पत्र देते पंडित आशीष शर्माहाथरस। पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने हाथरस किला…












