UP/ Hathras; महिला थाना प्रभारी रितू तौमर दम्पति के साथ हाथरस। महिला थाना हाथरस में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की शिकायत पर काउंसलिंग कराकर पति-पत्नी के बीच सहमति बनाई गई। आगरा के नुनिहाई निवासी चंचल कुशवाहा ने 2 सितंबर 2026 को अपने पति अमन कुशवाह निवासी गिजरौली, हाथरस और अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ शिकायत दी थी। आरोप था कि दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया जाता है।महिला थाना प्रभारी रितू तौमर ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की। इस दौरान ससुरालीजनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने का आश्वासन दिया और आवेदिका से माफी मांगते हुए उसे साथ ले जाने की बात कही। वहीं, चंचल ने भी पति के साथ ससुराल जाने की इच्छा जताई। महिला थाना प्रभारी रितू तौमर के अनुसार, आवेदिका ने अब महिला थाना से किसी कार्रवाई की अपेक्षा नहीं की है।
Home
ताजा न्यूज़
Hathras; मिशन शक्ति के तहत काउंसलिंग, दहेज उत्पीड़न की शिकायत पर पति-पत्नी में बनी सहमति
Hathras; मिशन शक्ति के तहत काउंसलिंग, दहेज उत्पीड़न की शिकायत पर पति-पत्नी में बनी सहमति
Recommendation for You

UP/ Hathras; समस्यायें सुनते हुए एसडीएम शिव प्रकाश यादव एवं तहसीलदार डौली यादव हाथरस। तहसील सासनी परिसर…

UP/ Hathras; मांग पत्र देते पंडित आशीष शर्माहाथरस। पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने हाथरस किला…












