Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

दो अलग जन्मतिथि के साथ दो बार हाईस्कूल पास, पुलिस भर्ती में अभ्यर्थी पकड़ा गया

45वीं वाहिनी पीएसी में चल रही सिपाही भर्ती प्रक्रिया के दौरान लोधा के एक अभ्यर्थी का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, जिसने दो हाईस्कूल प्रमाण पत्रों में अलग-अलग जन्मतिथि दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को भर्ती प्रक्रिया में 1,050 में से 1,020 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 958 ने दौड़ पास की। दस्तावेजों की जांच के दौरान लोधा के अटलपुर निवासी ललित कुमार पर शक हुआ। जांच में पाया गया कि उसने 2004 और 2017 में अलग-अलग विद्यालयों से हाईस्कूल किया, लेकिन जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज कराई। इसे फर्जीवाड़ा मानते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया और पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *