सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्त्री सम्मान की रक्षा करने में विफल रही है। श्रद्धालुओं में उस खबर को लेकर आक्रोश है, जिसमें महिला श्रद्धालुओं की तस्वीरें बेचे जाने की बात सामने आई है। अखिलेश ने राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग से इस पर संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुंभ में लापता लोगों और मौतों की संख्या सबसे अधिक रही, जल की गुणवत्ता खराब होने से कई श्रद्धालु बीमार हुए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और इलाज की बेहतर व्यवस्था करने की मांग की।
महाकुंभ में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, अखिलेश का सरकार पर हमला
Read Also
Recommendation for You

UP/हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक…

UP/Hathras। पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्देश्य से…












