उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में संगम के पानी की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल पर जवाब दिया है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान दो टूक कहा कि संगम का पानी न सिर्फ नहाने योग्य है, बल्कि आचमन (पीने) के लिए भी उपयुक्त है। यह महाकुंभ को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) ने एनजीटी के सामने रिपोर्ट पेश करते हुए दावा किया था कि महाकुंभ में संगम का पानी नहाने योग्य नहीं है। पानी में फेकल कॉलीफॉर्म का लेवल जरूरी गुणवत्ता के हिसाब से नहीं है। यूपी सीएम ने कहा कि त्रिवेणी के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं… संगम और उसके आसपास के सभी पाइप और नालों को टेप किया गया है और पानी को शुद्ध करने के बाद ही छोड़ा जा रहा है।
Home
उत्तर प्रदेश
संगम का पानी नहाने ही नहीं, पीने लायक भी, महाकुंभको बदनाम करने की साजिशः योगी आदित्यनाथ
संगम का पानी नहाने ही नहीं, पीने लायक भी, महाकुंभको बदनाम करने की साजिशः योगी आदित्यनाथ
Recommendation for You

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…













