Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

यमुना का घटता जलस्तर बना यूपी में पेयजल संकट की वजह


शहर में पेयजल संकट तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी नागरिकों को सब्जबाग दिखा रहे हैं। शहर के कई मुहल्ले ऐसे है जहां पिछले 20 दिनों से पानी की एक-एक बूंद के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। यमुना का जलस्तर घटने से वाटर ट्रीटमेंट से जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। 30 से 35 वार्डों में पेयजल की समस्या से लगभग पांच लाख की आबादी प्रभावित है।यमुना में पर्याप्त पानी रहे इसके लिए महापौर गणेश केसरवानी ने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वत्रंत देव सिंह को पत्र लिखा है। समय रहते अगर यमुना में पर्याप्त पानी नहीं रहेगा तो जलापूर्ति में कटौती की जाएगी। पिछले एक सप्ताह से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जलापूर्ति में एक घंटे कटौती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *