Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सितंबर में लॉन्च हो सकती है पीएम इंटर्नशिप स्कीम, युवाओं को मिलेंगे बड़े अवसर


प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम को लेकर केंद्र सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार सितंबर 2025 तक इस योजना को पूरे देश में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इस स्कीम का पायलट प्रोग्राम जारी है, जिससे मिले अनुभवों के आधार पर सरकार अंतिम फैसला लेगी। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, इस योजना के तहत युवाओं की रोजगार योग्यता बढ़ाने पर फोकस किया गया है। बजट भी बढ़ाकर 10,831 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पहले और दूसरे चरण में मिलाकर 2.42 लाख से ज्यादा इंटर्नशिप के मौके दिए गए हैं। हालांकि, संसदीय समिति ने योजना की कुछ चुनौतियों को भी उजागर किया है, जैसे कम भागीदारी, इंटर्नशिप की जगह की दूरी, लंबी अवधि और लैंगिक असमानता। इस स्कीम में चयनित युवाओं को एकमुश्त 6,000 रुपये और 4,500 रुपये प्रतिमाह वजीफा दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनियां भी हर महीने 500 रुपये अलग से देंगी। स्कीम का मकसद युवाओं को रोजगार अनुभव के साथ बेहतर भविष्य की राह दिखाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *